फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry farmers stopped the construction of the four-lane road due to non-payment of compensation.

Deoria News: मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने रोका फोरलेन का निर्माण

Wed, 18 Feb 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers stopped the construction of the four-lane road due to non-payment of compensation.
भागलपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईशारू और भागलपुर के बीच बन रहे फोरलेन के लिए मुआवजा नहीं मिलने से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मंगलवार की सुबह फोरलेन निर्माण कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन

देवरिया जिले के नवलपुर से बलिया जिले के सिकंदरपुर तक 44 किमी सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मुआवजे का शत प्रतिशत भुगतान नहीं होने से मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने कार्य रोक दिया।
विज्ञापन

किसान ओम प्रकाश, गुलाब यादव, जुगूल किशोर यादव, मंजू देवी मुन्नी देवी, रामप्रवेश, तारकेश्वर लाल, मयंक, कामेश्वर, सदानंद, रामप्रसाद आदि का कहना है कि कागजात जमा करने के बाद भी आज तक मुआवजा नहीं मिला है जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक मिट्टी का कार्य नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के अफसरों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। जबकि ठेकेदार का कहना है कि किसानों द्वारा मिट्टी भराई का कार्य रोक देने से नवलपुर से सिकंदरपुर नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य रूका हुआ है। किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
एनएचएआई के जेई सुमित कुमार ने बताया कि किसानों का मुआवजा का कागजात देवरिया ऑफिस में जमा है जल्द मुआवजा खाते में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed