{"_id":"6692c3171928efa0960fd365","slug":"angered-by-mothers-scolding-teenage-girl-jumped-into-the-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-130208-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां की डांट से नाराज किशोरी ने नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां की डांट से नाराज किशोरी ने नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन
बैरियाघाट पुल से नीतू निषाद ने लगाई छलांक
तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ की टीम
फतेहपुर के भटौली गांव की रहने वाली है छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। मां की डांट से नाराज होकर एक किशोरी ने शनिवार की सुबह कुर्ना नदी में छलांग लगा दी। देर शाम तक नदी में उसकी तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नदी में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। किशोरी फतेहपुर गांव के भटौली गांव की रहने वाली है।
फतेहपुर गांव के भटौली टोला निवासी अच्छेलाल निषाद की बेटी नीतू (16) मानस इंटर कॉलेज में कक्षा-11 की छात्रा है। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह किचन में किसी काम को लेकर मां सुनीता देवी ने डांट दिया। इसको लेकर वह नाराज होकर घर से निकल गई और बैरियाघाट पुल से कुर्ना नदी में छलांग लगा दी। किशोरी को नदी में कूदता देख खेत में काम कर रहे किसान बचाने को दौड़ पड़े, लेकिन नदी में उफान के कारण पता नहीं लग पाया।
स्थानीय गोताखोरों के सहारे पुलिस ने करीब दो घंटे तलाश की। पता नहीं चलने पर पुलिस ने गोरखपुर से एनडीआरएफ टीम को बुलाया। देर शाम तक नदी में प्रशासन तलाश में जुटा रहा। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजन बेसुध होकर नदी किनारे किशोरी के मिलने के इंतजार में बैठे रहे।