{"_id":"56eeda194f1c1bf425f1504d","slug":"ancient-statue-found-during-cleaning-bush","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के दौरान झाड़ी से प्राचीन मूर्ति मिली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के दौरान झाड़ी से प्राचीन मूर्ति मिली
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
भटनी के पिपरा दीक्षित गांव में मिली प्राचीन मूर्ति के साथ गांव वाले व पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी में पिपरा दीक्षित गांव में रविवार को सफाई के दौरान झाड़ी में प्राचीन मूर्ति मिली। लोग मूर्ति के जैन धर्म से जुड़े होने और अष्टधातु की होने और का कयास लगा रहे हैं। मूर्ति का मिलना पूरे दिन गांव के लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा। पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया है।
पिपरा दीक्षित गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप पीपल के पेड़ के नीचे लोग रविवार को सफाई कर रहे थे। इस दौरान करीब एक फीट लंबी मूर्ति मिली। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने चली आई। पुलिस ने नगर के कई स्वर्णकारों को थाने पर बुलाकर जांच कराई। लेकिन मूर्ति किस धातु की बनी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
मूर्ति का वजह करीब आठ किलोग्राम और लंबाई एक फीट बताई जा रही है। पुलिस अपने अभिलेखों में भी जांच कर रही है कि कहीं इलाके के किसी मंदिर से ऐसी मूर्ति तो चोरी तो नहीं हुई है।प्रभारी एसओ ने बताया कि मूर्ति अष्टधातु जैसी लग रही है। पुष्टि के लिए जांच कराई जा रही है।