{"_id":"653bfffd7804678927064e87","slug":"an-old-man-raped-an-innocent-six-year-old-girl-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-11509-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह साल की मासूम से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह साल की मासूम से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म
Fri, 27 Oct 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग ने छह साल की मासूम को बहला फुसला कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को घटना के बाद शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना क्षेत्र के राप्ती नदी के किनारे बसे गांव की रहने वाली छह वर्ष की बच्ची गोरखुपर जिले के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह गांव के रहने वाला करीब 73 साल का एक बुजुर्ग उसे बहला फुसला कर गांव के बाहर अरहर के खेत में ले गया। आरोपी, मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। करीब एक घंटे बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों से आप बीती सुनाई, तो लोग स्तब्ध रह गए। मोहल्ले के लोग आरोपी बुजुर्ग को ढूंढने लगे। शाम को पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा गया है।