{"_id":"627806267821a4178b6af6e9","slug":"an-old-man-murdered-deoria-news-gkp436166279","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में बुजुर्ग की हत्या: शराब के नशे में धुत शख्स ने सिर पर लाठी से मारा, इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में बुजुर्ग की हत्या: शराब के नशे में धुत शख्स ने सिर पर लाठी से मारा, इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत
Mon, 09 May 2022 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:29 AM IST
सार
दलसिंगार के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक दलसिंगार का फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कोइलगढ़हा गांव में एक मनबढ़ ने शौच कर लौट रहे बुजुर्ग के सिर पर लाठी से वार कर रविवार की सुबह घायल कर दिया। घायल वृद्ध को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिए। गोरखपुर में इलाज के दौरान दोपहर बाद मौत हो गई। बुजुर्ग के बेटे रामबदन ने श्याम उर्फ टेल्हू यादव के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोइलगढ़हा गांव के रहने वाले दलसिंगार गोंड उम्र (65) सुबह सात बजे शौच कर घर आ रहे थे। उनके घर के बगल में टेल्हू यादव स्रद्म मकान है। वह शराब के नशे में था और घर से निकलकर दलसिंगार के सिर पर अनायास लाठी से वार कर दिया। इससे वह अचेत होकर गिर गए और सिर फट जाने से लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद टेल्हू फरार हो गया है। लाठी की चोट से अचेत बुजुर्ग को परिजन अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह खबर मिलने पर उनकी पत्नी चंपा देवी और तीन बच्चों का रोकर बुरा हाल है। दलसिंगार के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।