फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An FIR was lodged for uploading obscene posts on social media.

Deoria News: सोशल मीडिया पर अपलोड की अश्लील पोस्ट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
An FIR was lodged for uploading obscene posts on social media.
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसकी बहन का अश्लील पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करना दो लोगों पर भारी पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 19 नवंबर को इंटरनेट मीडिया से मेरी और मेरी बहन की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। इस काम को अंजाम देने वालों में गोपालगंज जिले का रहने वाला एक युवक और मेरे गांव की एक महिला शामिल है। इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के समोगर गांव के रहने वाले विकास जायसवाल और महिला ज्ञांती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed