{"_id":"68d6eb7f3f572b4aa6000888","slug":"an-attempt-to-smuggle-liquor-failed-and-four-bikes-and-liquor-were-recovered-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164189-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, चार बाइक समेत शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, चार बाइक समेत शराब बरामद
Sat, 27 Sep 2025 09:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/ बनकटा। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बाजार से होकर शराब तस्करी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नाकाम कर दिया। सूचना मिली थी कि चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शराब तस्कर प्रतापपुर बाजार की ओर जा रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिविल ड्रेस में तस्करों का पीछा करना शुरू किया।
तस्करों को जब पुलिस की मौजूदगी का आभास हुआ, तो वे प्रतापपुर चीनी मिल के पीछे सुनसान रास्ते में पहुंचते ही शराब से लदी बाइकें छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चार मोटरसाइकिलों के साथ शराब बरामद की है। फिलहाल जब्त शराब और वाहनों को थाना परिसर लाकर आगे की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि इस दौरान दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा भी है, लेकिन इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।