{"_id":"68866b1c5ca3afc7df03f7e3","slug":"amount-of-fraud-collected-in-accounts-from-mother-to-relatives-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159374-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां से लेकर रिश्तेदारों तक के खाते में मंगाई ठगी की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां से लेकर रिश्तेदारों तक के खाते में मंगाई ठगी की रकम
Sun, 27 Jul 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड एक महिला अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ 83 लाख रुपये की ठगी के आरोपी आनंद कुमार सिंह को रविवार को छत्तीसगढ़ पुलिस लेकर चली गई।
पुलिस यूपी में ठग गिराेह के सरगना की तलाश में जुटी है। पचरुखा गांव का रहने वाला आरोपी युवक, ठगी की रकम अपनी मां और दो रिश्तेदारों के खाते में आरटीजीएस कराया था। इसकी जांच के बाद पुलिस युवक तक पहुंची।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पचलड़ी चौराहे पर सहज जन सेवा केंद्र चलाने के साथ ही एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षण का कार्य करता था। उसके पकड़े जाने के बाद चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। पचरुखा निवासी आनंद कुमार सिंह पचलड़ी डीह चौराहे पर सीएससी चलाते हैं।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे छत्तीसगढ़ की पुलिस देवरिया पुलिस के साथ पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर क्षेत्र के थारा इलाके में एक कंपनी से रिटायर महिला अधिकारी सोनिया हंसपाल को 21 मई को एक बैंक कर्मचारी के नाम से फोन आया।
इसके बाद मनी लांड्रिंग का केस बताकर कई कागजात मांग लिए और गिरफ्तार करने की धमकी दी।
ईडी का अधिकारी बनकर महिला को चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। महिला के खाते से तीन करोड़ के करीब ठगी हुई। पुलिस केस दर्ज कर खाते में भेजे गए रुपये की छानबीन में जुटी थी। इसमें पचलड़ी के सीएचसी संचालक युवक का सुराग मिला।
पुलिस सूत्रों की मानें तो युवक ने अपनी ही मां के खाते में 40 लाख रुपये से अधिक की रकम मंगा ली। आरोपी युवक की मां शिक्षामित्र हैं। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि एक केस के सिलसिले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने पचरुखा निवासी युवक को गिरफ्तार कर ले गई है।