फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amitabh Thakur receives death threats in jail

Deoria News: अमिताभ ठाकुर को जेल में मिली जान से मारने की धमकी

Sat, 17 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur receives death threats in jail
देवरिया। जिला कारागार में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। अमिताभ ठाकुर इंडस्ट्रियल एरिया पुरवां में पत्नी नूतन ठाकुर के नाम में हेरफेर कर जमीन आवंटन मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर 11 दिसंबर से देवरिया जिला कारागार में बंद हैं। उन पर लखनऊ निवासी संजय शर्मा ने सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस प्रकरण में उनके अधिवक्ता लगातार जमानत लेने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत जिला जज के कोर्ट में 17 जनवरी को सुनवाई होनी है। इस मामले में अमिताभ ठाकुर से जेल में मिलकर आए अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि अमिताभ ठाकुर ने उन्हें एक कागज दिखाया। इसमें जान से मारने की धमकी के साथ अपशब्द लिखा हुआ था। यह पत्र कंप्यूटर से टाइप किया गया था। इस कागज को बैरक के पास पत्थर से दबाकर रखा गया था। अधिवक्ता का कहना है कि इससे अमिताभ ठाकुर भयभीत हो गए हैं। उन्हें अभी जान का खतरा है।
विज्ञापन


पत्नी नूतन ठाकुर के नाम में हेरफेर कर जमीन आवंटन का है आरोप
अमिताभ ठाकुर साल 1999 से 2002 तक जिले में बतौर एसपी तैनात रहे। उस दौरान शहर के पुरवां इंडस्ट्रियल एरिया में पत्नी नूतन ठाकुर के नाम से जमीन आवंटित कराया था। इसमें पत्नी का नाम नूतन देवी दर्ज कराया गया था। पति के नाम में भी अंतर था। बाद में दोनों ही नाम को दुरुस्त करा लिया गया। कुछ समय बाद यह प्लाट उन्होंने उद्योग विभाग को सरेंडर कर दिया। इस प्रकरण में लखनऊ में पहले भी एक एफआईआर दर्ज हुई थी। इसकी सुनवाई वहां राजस्व कोर्ट में चल रही है। इसके बाद लखनऊ निवासी संजय शर्मा ने देवरिया कोतवाली में दिसंबर में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी। इस मामले में पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर 11 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया। तब से अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed