{"_id":"66c7b08b6de6dc76de0ba704","slug":"amidst-tight-security-4272-candidates-will-appear-for-police-recruitment-exam-today-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-133402-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कड़ी सुरक्षा के बीच 4272 अभ्यर्थी आज देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कड़ी सुरक्षा के बीच 4272 अभ्यर्थी आज देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा
Fri, 23 Aug 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
दस केंद्रों पर होगी परीक्षा, पहले दिन की परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने लिया केंद्रों का जायजा, नकलविहीन कराने के क निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के 10 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए बृहस्पतिवार को परीक्षा से जुड़े लोगों ने अपनी तैयारियों को दुरुस्त किया। केंद्र व्यवस्थापक व पुलिस प्रशासन ने आपस में समन्वय बनाकर इस परीक्षा को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सारी कवायद पूरी की। 23 अगस्त को पहले दिन की परीक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने केंद्रों पर जाकर विभाग से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केंद्रों पर ट्रायल कर तैयारियों का टेस्ट भी लिया गया।
पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त को प्रतिदिन दो-दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए जनपद में कुल दस केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रति पाली 4272 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को डीएम दिव्या मित्तल एवं एसपी संकल्प शर्मा ने 23 अगस्त से प्रारंभ हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने परीक्षा को शुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने जीआईसी, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर काॅलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज का जायजा लिया। केंद्रों पर प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्थिति भी देखी।
पूरी जांच के बाद ही कक्षा में प्रवेश करेंगे अभ्यर्थी
डीएम ने कहा कि समुचित जांच के बाद ही परीक्षार्थी को विद्यालय में प्रवेश दिया जाए। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा व जैमर सक्रिय रहेगा। इसकी मॉनिटरिंग जनपद स्तरीय कमांड सेंटर से की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए क्लॉक रूम, पेयजल की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, सफाई दुरुस्त रखनी है। डीएम ने कहा कि परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक रहेगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी
डीएम ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाए जाने के लिए सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखी जाएगी। केंद्र के अन्दर कोई भी पेपर, पेंसिल बाक्स, कैलकुलेटर, सनग्लास, कैप, ज्वैलरी, खाद्य सामग्री, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाभी, ब्लूट्यूब, डिजिटल पेन, सहित किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नकल करते मिलने अथवा कराने पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना तथा आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है। इसलिए सभी केंद्र व्यवस्थापक नकल को लेकर पूरी से संवेदनशील रहेंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्र पर भ्रमणशील रहेंगे।
जिले में यह विद्यालय बनाए गए हैं केंद्र
अशोक इंटर काॅलेज डुमरी चौराहा रामपुर कारखाना, बीआरडी इंटर काॅलेज न्यू कालोनी देवरिया, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय सीसीरोड देवरिया, राजकीय पालीटेक्निक औरा-चौरी गोरखपुर रोड, राजकीय इंटर काॅलेज कोतवाली रोड देवरिया, जनता इंटर काॅलेज रामपुर कारखाना, लाला करमचंद इंटर काॅलेज बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर काॅलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन बालक इंटर कॉलेज जलकल रोड देवरिया एवं एसएसबीएल इंटर काॅलेज देवरिया।