फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegations of irregularities in the repair of Pidra-Karanpur dam

Deoria News: पिड़रा-करनपुर बांध की मरम्मत में धांधली का आरोप

Mon, 07 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the repair of Pidra-Karanpur dam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। गोर्रा नदी के बाढ़ से प्रभावित 64 गांवों को बचाने के बजाय सिंचाई विभाग डुबाने का प्रबंध कर रहा है। यहां पिड़रा-करनपुर बांध पर हो रहे निरोधात्मक कार्य में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने धांधली का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग मझवा गांव के पास हो रहे कटानरोधी कार्य में बांध की मिट्टी का उपयोग कर रहा है। नायलॉन बैग की टैगिंग के लिए दूर से मिट्टी लाने की जगह बंधे की मिट्टी को काट कर स्लोप बनाया जा रहा है। इससे बांध कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन

गोर्रा नदी के तटवर्ती गांवों को सिंचाई विभाग खतरे में डाल रहा है। गोर्रा नदी पिड़रा करनपुर बांध पर कई जगह कटान कर रही है। पिंडरा पक्के पुल के एप्रोच को तीन साल से काट रही नदी गांव का अस्तित्व मिटाने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी हर साल बरसात में दोआबा के 52 गांवों को जिला और तहसील मुख्यालय से काट देती है। पिड़रा पुल से बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद हो जाता है। यहां क्षेत्र के चार जनप्रतिनिधि मिलकर तीन साल से एक पुल का एप्रोच भी ठीक नहीं करा पा रहे हैं। कहा कि बाढ़ ग्रस्त इलाके में बाढ़ निरोधक कार्य के नाम पर सिर्फ लूट मची है।

बाढ़ प्रभावित 116 गांव को बचाने के लिए मेरे कार्यकाल में बना करीब 100 किलोमीटर बांध कहीं भी सुरक्षित नहीं है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed