{"_id":"63d021aadf3a504d5f044b65","slug":"allegations-of-irregularities-in-road-construction-uproar-deoria-news-gkp465370026-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
सलेमपुर में सड़क को मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार से नोकझोक करते पूर्व
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, हंगामा
सलेमपुर। गांधी चौक से हॉस्पिटल तक हो रहे सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। इससे कुछ देर के लिए काम रुक गया। गांधी चौक पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में लोगों ने नाराजगी जताई। जानकारी होने पर ठेकेदार जब मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने लगी। इस मार्ग से आने-जाने वाले लोग हंगामा देखकर हट गए।
नगर के गांधी चौक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक की सड़क पिछले कई वर्षो से गड्ढों में तब्दील हो गई थी। यह रेलवे स्टेशन, तहसील , ब्लॉक, सरकारी हॉस्पिटल को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। इस सड़क के लिए सांसद रविंदर कुशवाहा ने अपने प्रस्ताव पर 75 लाख रुपये स्वीकृत कराए हैं। इसी बीच नगर पंचायत ने आनन -फानन में इसका 35 लाख रुपये में टेंडर कर दिया। टेंडर के बाद सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।
मंगलवार की सुबह मजदूर गिट्टी बिछा रहे थे। उसी बीच पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क का निर्माण मानक के तहत न होने की बात की। हंगामा होने पर मजदूर भाग गए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से सड़क के निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं तो जनता सड़क पर उतर कर जवाब देगी।
विज्ञापन
इसकी खबर जब ठेकेदार को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए और दोनों लोगों में कहासुनी होने लगी। ठेकेदार अमित सिंह ने बताया की सड़क का निर्माण हो रहा है। मानक के हिसाब से सड़क बनवा रहे हैं। कुछ लोग राजनीति के चलते सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे है।
दूसरी ओर नगर पंचायत के ईओ पंकज कुमार का कहना है कि सड़क का निर्माण हो रहा है। मानक के विरुद्ध कार्य हुआ तो संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई होगी।