फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation of rape

Deoria News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

Mon, 19 Feb 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
allegation of rape
थाने पहुंचकर युवती बोली- युवक को पकड़ें, नहीं तो कर लूंगी आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर लार के अल्पसंख्यक वर्ग का एक युवक उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। युवक शादी से मुकरने लगा तो नाराज युवती युवक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रही है।
युवती शनिवार की शाम को पहली बार अपनी मां के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि लार कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाने वाला युवक उससे पिछले छह साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। वह अब शादी से मुकर रहा है। ज्यादा शाम हो जाने की वजह से पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार सात बजे सुबह ही युवती फिर अपनी मां के साथ थाने पहुंच गई। वहां युवती ने पुलिस से कहा कि उसे पकड़ के लाएं नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी।
पुलिस ने युवक का पता लगाना शुरू किया तो मालूम हुआ कि युवती के थाने में जाने की जानकारी युवक को हो गई। इसके चलते युवक अपना मोबाइल व दुकान बंद कर गायब हो गया है। पुलिस उसे तलाशते उसके मकान और दुकान पर कई बार गई लेकिन वह मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दो संप्रदाय का होने के चलते पुलिस सक्रिय है। लार पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed