{"_id":"666de98a5a095b05da012766","slug":"allegation-of-not-to-marry-deoria-news-c-208-1-deo1004-127908-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इंस्टाग्राम के जरिए हुआ प्यार, युवक के घरवालों का शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इंस्टाग्राम के जरिए हुआ प्यार, युवक के घरवालों का शादी से इन्कार
Sun, 16 Jun 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से क्षेत्र के एक युवक को हुआ है प्यार
युवती हुई गर्भवती तो प्रेमी के घरवालों ने लगा दीं बंदिशें
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से क्षेत्र के एक युवक को प्यार हो गया। इंस्टाग्राम के जरिए नजदीकियां बढ़ीं। वे मिलने लगे। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवक के घरवाले शादी से इन्कार कर रहे हैं। युवती ने थाने में तहरीर दी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती को क्षेत्र के एक युवक से डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए प्यार हो गया। दोनों मिलने-जुलने लगे। दोनों ने शादी करने की ठानी तो युवक के घरवालों ने इन्कार कर दिया है। तकरीबन दो माह पहले युवक ने युवती को शादी करने की बात कहकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। अप्रैल माह में युवती क्षेत्र में अपनी नानी के घर गई तो वहां भी युवक उसे बगीचे में बुलाकर संबंध बनाता रहा। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई।
उधर, इसकी जानकारी युवक के घरवालों को भी हो गई। फिर युवक के घरवाले दोनों से बातचीत करने और मिलने-जुलने पर बंदिशें लगाने लगे। युवती का कहना है कि युवक मुझसे शादी करने के लिए तैयार है। उसके घरवाले अड़ंगा लगा रहे हैं। युवती ने शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अगर ऐसी बात है तो कार्रवाई होगी।