फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegation of beating brother and sister in mutual dispute

Deoria News: आपसी विवाद में भाई और बहन की पिटाई का आरोप

Tue, 16 Sep 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Allegation of beating brother and sister in mutual dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रारबाड़ी गांव में सोमवार की देर शाम को आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने भाई-बहन की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी।
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। जहां गंभीर चोट लगने से डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। हालांकि आरोपी भाग निकले थे।
खुखुंदू क्षेत्र के रारबाड़ी गांव निवासी गुड़िया कुमारी उम्र 20 वर्ष का आरोप है कि पड़ोसी सोमवार की देर शाम को एकजुट होकर दरवाजे पर चढ़कर आए और आपसी बाता कही को लेकर मां से गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

भाई अभय कुमार उम्र 17 वर्ष ने विरोध किया तो हमलावरों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। काफी देर तक हमलावर अभय को मारते-पीटते रहे।
गुड़िया का कहना है शोर मचाते हुए भाई के बचाव में गई तो हमलावरों ने मुझे भी बेरहमी से मारा-पीटा है। आस-पास के लोगों ने मामला शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर का कहना है कि आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने भाई-बहन की पिटाई की है। तहरीर मिली है। दोनों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed