फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   All beneficiaries of pm kisan samman nidhi will get credit card

पीएम किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड

Thu, 03 Dec 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
All beneficiaries of pm kisan samman nidhi will get credit card
पीएम किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन

देवरिया। क्रेडिट कार्ड के लिए किसानों को अब बैंक और विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। केसीसी के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन करेंगे। संबंधित विभाग को समय से मामले का निस्तारण करना होगा। शासन ने जिले के सभी पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

उप कृषि निदेशक एके मिश्र ने बताया कि कृषि विभाग के पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन लिंक उपलब्ध है। जिस पर पीएम किसान की अपनी आईडी या आधार संख्या फीड करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड या उसकी सीमा बढ़ाने के लिए आवेदन करेंगे। इस दौरान पीएम किसान योजना में उपलब्ध संपूर्ण सूचना बैंक खाता, भूमि का विवरण प्रदर्शित हो जाएगा। किसान को खसरे के अनुसार बुवाई की गई फसलों का विवरण अपलोड करना होगा। डाटा सुरक्षित होते ही सत्यापन के लिए राजस्व विभाग के तहसील लॉगिन पर पहुंच जाएगा। किसान के भूमि का विवरण, खसरे के अनुसार बुवाई की गई फसलों का विवरण सही मिलने पर स्वीकृत कर दिया जाएगा। सत्यापन में अपात्र मिले किसानों के आवेदन बिना कारण के अस्वीकृत नहीं होंगे। उप कृषि निदेशक अपनी लागिन से डीएम, तहसील, बैंक शाखा व लीड बैंक की लॉगिन संबंधी सूचनाएं प्राप्त कर सृजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed