फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   alegation of chatting

Deoria News: बहू के मोबाइल फोन पर फोन कर मनचला करता है अश्लील बातें

Mon, 20 May 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
alegation of chatting
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की है विवाहिता, एक साल पहले भी करता था परेशान
विज्ञापन


सास पहुंची थाने, पुलिस से कार्रवाई के लिए लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को एक मनचला विभिन्न नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करता रहता है। जब भी उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाता है। वह तुरंत दूसरे नंबर से फोन करने लगता है। यह सिलसिला एक पखवाड़े से चल रहा है। इससे विवाहिता काफी परेशान हो गई है। उसने सास से रविवार को सारी बातें बताईं। इसपर सास ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की तीन साल पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक से शादी हुई है। विवाहिता को एक युवक बार-बार फोन कर उससे अश्लील बातें कर रहा है। जब वह विरोध कर रही है तो मनचला गालियां देना शुरू कर दे रहा है। यह सिलसिला लगातार एक पखवाड़े से चलता आ रहा है। विवाहिता जब भी नंबर ब्लाॅक या बीजी मोड में डाल रही है तत्काल दूसरे नंबर से फोन आना शुरू हो जा रहा है। इतना ही नहीं दिन-रात और आधी रात में बिना किसी समय के सोने में भी लगातार फोन करके परेशान कर रखा है। विवाहिता लगातार मनचले के फोन करने से बहुत काफी परेशान हो गई है। उसने रविवार को सास को थाने जाकर कार्रवाई करने की बात कही। सास थाने पहुंच तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर, एक साल पहले भी मनचला फोन करके परेशान किया करता था, तहरीर दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि चार मोबाइल नंबर मिले हैं। जिससे मनचला बार-बार फोन कर रहा है। सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस कर उसकी धर-पकड़ की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर पड़ी है तो नंबर ट्रेस कर आरोपी की धर-पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed