फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Alavalpur main road construction gets approval

Deoria News: अलावलपुर मुख्य मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी

Sun, 03 May 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Alavalpur main road construction gets approval
घांटी बाजार। घांटी बाजार से अलावलपुर गांव को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के दिन बदलने वाले हैं। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा के प्रस्ताव पर शासन से इस मार्ग के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। करीब एक किमी लंबी इस सड़क का निर्माण पर 52 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन

चार दशक पहले इस मार्ग पर खड़ंजा कार्य कराया गया था। अब ईंटें उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। आवागमन बाधित रहता है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार चौरसिया ने ग्रामीणों के साथ विधायक से मिलकर सड़क बनवाने की मांग की थी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा और आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed