अमृत महोत्सव: स्कूली बच्चों की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री, बोले- अमर शहीदों के बलिदान को करें याद
तिरंगा यात्रा बैंड की राष्ट्रीय धुन के साथ विद्यालय प्रांगण से निकल कर रामपुर खास गांव के दलित बस्ती होते हुए मुख्य सड़क से होकर गांव की सड़कों पर 'भारत माता की जय' के जय घोष के साथ गांव की गलियों के रास्ते होते हुए विद्यालय परिसर में जा कर समाप्त हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की आजादी के 75वें सालगिरह पर आयोजित अमृत महोत्सव के लिए शुक्रवार को नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुर गढ़ के छात्र -छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया।
उन्होंने तिरंगा झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके उपरांत बैंड की राष्ट्रीय धुन के साथ विद्यालय प्रांगण से निकल कर रामपुर खास गांव के दलित बस्ती होते हुए मुख्य सड़क से होकर गांव की सड़कों पर 'भारत माता की जय' के जय घोष के साथ गांव की गलियों के रास्ते होते हुए विद्यालय परिसर में जा कर समाप्त हुई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषिमंत्री ने कहा कि हमें हमेशा अपने अमर शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए नए भारत के निर्माण के लिए संकल्प करना चाहिए। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। देश का चतुर्दिक विकास हो रहा है। हमें स्वतंत्रता के अमर शहीदों को याद कर प्रत्येक घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक करने जरूरत है।
इसके पूर्व विद्यालय के प्रबंधक विश्वेंदु राव, प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह आदि ने कृषिमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.