{"_id":"694ad93e2287239ed6046af5","slug":"agniveers-body-brought-to-the-village-dm-pays-tribute-deoria-news-c-208-1-deo1018-170765-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अग्निवीर का पार्थिव शरीर लाया गया गांव, डीएम ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अग्निवीर का पार्थिव शरीर लाया गया गांव, डीएम ने दी श्रद्धांजलि
Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फौजी के शव पर पुष्प चक्र अर्पित करतीं डीएम दिव्या मित्तल
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के पिंडी खरवनिया निवासी अश्वनी कुमार (35) पुत्र बीरबल अग्निवीर में तैनात थे। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनका इलाज सेना के चिकित्सालय में चल रहा, जहां इलाज के दौरान दो दिन पहले उनकी मौत हो गई।
अग्निवीर अश्वनी का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह गांव लाया गया। जहां गांव सहित क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर उनको पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अग्निवीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भागलपुर घाट पर किया गया। अश्वनी कुमार अग्निवीर योजना अंतर्गत भारतीय सेना की 15 राजपूत रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। उनका इलाज सेना के चिकित्सालय में चल रहा था। रविवार को अश्वनी की मौत इलाज के दौरान हो गई। संवाद