{"_id":"61bccca3f3372b120f108eeb","slug":"agitation-against-tahsildar-salempur-news-gkp4202584188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के खिलाफ लेखपालों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के खिलाफ लेखपालों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार के खिलाफ लेखपालों ने किया प्रदर्शन
सलेमपुर। तहसीलदार के खिलाफ लेखपालों ने प्रदर्शन किया। तहसीलदार पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया। तहसीलदार के दफ्तर का फाटक बाहर से बंद कर लेखपाल धरने पर बैठ गएा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। फिर धरना स्थल पर पहुंचकर तहसीलदार व लेखपालों के बीच समझौता करा लेखपालों से कार्य पर लौटने को कहा। उधर, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसमें लेखपाल व तहसील व अन्य कर्मचारियों का सहयोग लिया जा रहा है। बृहस्पतिवार देर रात निर्वाचन दफ्तर में बैठकर मैं कार्य करा रहा था। इस दौरान एक लेखपाल काम कर रहे अन्य कर्मचारी को भी भड़का रहा था। इस पर हमने उसे घर जाने की बात कही। लेखपाल इसका गलत अर्थ समझ बैठे। धरना देने वालों में अवधेश दुबे, चंद्र भूषण पांडेय, अध्यक्ष लकमुद्दीन अंसारी, मंत्री परशुराम मिश्र, रवि प्रकाश, अभिमन्यु मणि, समीर सिद्धार्थ, सत्यनंद तिवारी, अशोक आदि मौजूद रहे।