फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation against agriculture law

किसान कानून के विरोध सपा ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Dec 2020 06:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
agitation against agriculture law
किसान कानून के विरोध सपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर। किसान कानून के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी बाजार में विरोध जताया। केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। सपाइयों ने किसान कानून वापस होने तक आंदोलन की चेतावनी दी।
सपा नेता अभिषेक यादव उर्फ सतीश यादव के आवास से जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम निकला। पकड़ी बाजार चौराहे से लंगड़ा बाजार चौराहे तक निकली किसान कानून विरोध यात्रा में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा किसानों के हित को देखते हुए कोई योजना लागू नहीं कर रही। देश भर में किसान आंदोलन कर रहे है और भाजपा सरकार चुनाव प्रचार में लगी हुई है। दिल्ली में आंदोलित किसान मर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री को उनकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक किसान कानून वापस नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व चेयरमैन सुबाषचंद मद्धेशिया, राजाराम यादव, रूदल यादव, रविंद्र यादव, रामाश्रय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

माकपा व खेत मजदूर यूनियन ने गांधी चौक पर दिया धरना
सलेमपुर। किसानों के समर्थन में खेत मजदूर यूनियन व माकपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को दोपहर 12 बजे नगर के गांधी चौक पर प्रदर्शन कर धरना दिया। किसान आंदोलन के दौरान मृत 32 किसानों को याद करते हुए शहादत दिवस मनाया। इस दौरान शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि तीन कृषि कानूनों व बिजली बिल 2020 को रद्द करवाने के लिए किसान पिछले 22 दिनों से दिल्ली के विभिन्न बार्डरों पर बैठे हैं। इस आंदोलन में 32 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। किसानों का मानना है कि इन कानूनों के लागू होने से उनका शोषण बढ़ेगा। किसान करो या मरो का नारा लेकर सरकार को मनाने के लिए यह जन आंदोलन कर रहा है। इस दौरान रामनिवास यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा, प्रेमचंद यादव, संजय गोंड, सन्नी गोंड, नियाज अहमद ,परमहंस भारती, रियाज अहमद, राजेंद्र गुप्ता, रामचंद्र खरवार, रामछठु चौहान, सुशील यादव,श्रीराम कुशवाहा, श्याम नारायण यादव, उमेश वर्मा, राहुल कुमार गौड़, अनिल यादव, बलविंदर मौर्य, सुमंत गुप्ता शिव शंकर यादव, राम राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed