फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Against black marketing commotion at the ration shop

कालाबाजारी के खिलाफ राशन की दुकान पर हंगामा

Mon, 09 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 09 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Against black marketing commotion at the ration shop
कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरहज नगर के पुराना बरहज मुहल्ले में सोमवार को सरकारी राशन की दुकान पर लोगों ने कोटेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि दुकानदार खाद्यान्न को बाजार में बेचने के लिए जा रहा था। लोगों ने प्रशासन सेे कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा के चलते अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि कोटेदार गरीबों के खाद्यान्न में कटौती कर बचे खाद्यान्न को बाजार में बेच देता है। आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे कोटेदार ठेले पर गेहूं लादकर बेचने के लिए ले जा रहा था। जिसे मोहल्ले के लोगों ने रोककर सभासद कृष्णानंद सिंह रिंकू को सूचना दी और शिकायत तहसील प्रशासन से की। ठेले को लेकर दुकान पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। तब तक बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता दुकान पर पहुंच कर कार्ड धारकों से जानकारी ली। कार्ड धारकों ने नायब तहसीलदार को बताया कि कोटेदार राशन देने में मनमानी कर रहा है। उसने कई माह से गरीबों अनाज हड़पा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यह दुकान रामप्यारे के नाम से आवंटित है, जिसे दूसरा व्यक्ति चलाता है। जो राशन, तेल व चीनी में घटतौली करते हुए अधिक मूल्य वसूल रहा है। जिसकी शिकायत तहसील दिवस पर की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। सभासद ने भी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि दुकान की शिकायत पहले से है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed