फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After two days the weather will change due to Purva wind, fog will increase

Deoria News: दो दिन बाद पुरवा हवा से बदलेगा मौसम, बढ़ेगा कोहरा

Sun, 15 Dec 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
After two days the weather will change due to Purva wind, fog will increase
देवरिया। पहाड़ों पर बर्फ असर मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। जिले में तापमान गिरने से गलन बढ़ गई है। ठंड की वजह से लोग परेशान हो गए हैं। शनिवार की शाम पारा करीब सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे गलन और बढ़ जा रही है। गर्म कपड़ा और टोपी पहन कर निकल रहे हैं। दोपहिया से यात्रा करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कार्य समाप्त कर लोग जल्द घर पहु़ंचने में लग जा रहे हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी दो दिन तक ठंड के इसी तरह रहने की संभावना है। इसके बाद पुरवा हवा के चलने से मौसम में बदलाव आएगा। कोहरा बढ़ेगा। तापमान बढ़ने की उम्मीद है। बारिश के अभी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। शनिवार को पारा में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने पर बुजुर्ग धूप में बैठे, लेकिन ठंड का असर रहा। शाम होने पर तापमान करीब सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और गलन बढ़ गई। सुबह जल्द निकलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन में घरों से लोग गर्म कपड़े पहन कर निकले। लोगों को राहत रहीं, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा और ठंड बढ़ने लगी। शाम होने पर गलन बढ़ गई। घरों में लोग गलन से परेशान रहे। बाजार में भी जल्द चहल-पहल कम हो गई।
विज्ञापन

लोग जल्दी-जल्दी काम निपटाकर घर जाने के प्रयास में जुटे थे। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। सांस के मरीजों की भी दिक्कत बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के विभिन्न तरीके अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed