फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After Panchayat in the police station, girlfriend was separated for Rs 1.5 lakh

Deoria News: थाने में पंचायत के बाद डेढ़ लाख पर प्रेमिका को किया अलग

Sun, 08 Dec 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
After Panchayat in the police station, girlfriend was separated for Rs 1.5 lakh
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले प्रेमी-प्रेमिका पकड़े गए थे संदिग्ध हालात में
विज्ञापन


- दोनों के बीच पांच साल से चल रहा है प्रेम-प्रसंग, प्रेमिका बोली शादी करूंगी नहीं तो दे दूंगी जान

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे से अलग करने की कीमत डेढ़ लाख रुपये तय की गई है। इसके लिए लगातार पांच दिनों से गांव से लेकर थाने तक पंचायत चलती रही है। हालांकि रविवार को मामले का समाधान हाे पाया।अभी भी प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी है। वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं है।
उधर, पूरा गांव एक तरफ होकर और प्रेमिका का परिवार अकेले पंचायत कर रहा था। पहले फैसला लिया गया कि दोनों की शादी करा दी जाएगी, लेकिन पुलिस सपोर्ट भी प्रेमी के पक्ष में होने से प्रेमिका के पिता ने मामला मैनेज कर लिया। उधर, प्रेमिका का कहना है कि शादी नहीं हुई तो मैं जान दे दूंगी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद अब पुलिस कार्रवाई की बात करने लगी है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के एक मोहल्ले का युवक ने पड़ोस की एक किशोरी को तकरीबन पांच साल पहले अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। इसी बीच प्रेमी ने प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव रखा। हालांकि प्रेमिका ने पढ़ाई पूरी करने और उम्र कम होने का हवाला देते हुए शादी से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका को अपने घर बुलाया। दोनों को प्रेमी के परिजनों ने संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। दोनों के प्रेम प्रसंग से प्रेमिका के घरवाले अंजान थे, जबकि प्रेमी के घर वाले दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। मामला जगजाहिर होने के बाद गांव में पांच दिनों से पंचायत चल रही है। इस बीच मामला थाने में भी आया है, लेकिन प्रेमी पक्ष और पुलिस पक्ष कुछ रुपये ले-देकर मामले को रफा-दफा करने की रणनीति बनाने लगे। रविवार को मामला फिर थाने पहुंचा, तो प्रेमिका शादी की जिद करने लगी, लेकिन पुलिस ने सबको हटाकर प्रेमी-प्रेमिका के पिता के बीच मामले को किसी मैनेज कराया। प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी है। उसका कहना है कि अगर मेरी शादी दूसरी जगह हुई तो जान दे दूंगी। उसने पुलिस पर भी दबाव देकर मामले को मैनेज कराने का आरोप लगाया है।
मामला बढ़ता देख पुलिस अब कहने लगी है कि अगर प्रेमी ने आनाकानी की तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। एसओ से बात करता हूं। अगर लड़की प्रेमी के खिलाफ तहरीर दे रही है तो केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।

-----------------

इनसेट....

जेल जाने के डर से प्रेमी के घर वाले शादी के लिए हो गए थे तैयार

खुखुंदू। प्रेमी-प्रेमिका जब संदिग्ध हालात में पकड़े गए तो मौके पर गांव वाले भी जुट गए। फिर तय हुआ कि दोनों की शादी कर दी जाए। हालांकि प्रेमी के घर वालों ने इकलौते बेटे की गैर बिरादरी में शादी करने से इन्कार कर दिया। जब यह पता चला कि लड़की नाबालिग है और लड़का जेल चला जाएगा तो वह शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed