फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   after Ateeq ahmad Kedi Singh and Mulayam yadav will also be send in another Jail

अतीक के बाद अब केडी सिंह और मुलायम की भी बदलेगी जेल , शासन ने दी सहमति

Sat, 05 Jan 2019 12:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
after Ateeq ahmad Kedi Singh and Mulayam yadav will also be send in another Jail
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

अतीक अहमद के बाद देवरिया जेल में बंद दो अन्य बदमाशों के भी जेल बदलने की संस्तुति मिल गई है। माफिया केडी सिंह और मुलायम यादव को दूसरे जेल में भेजा जाएगा। शासन का पत्र आने के बाद जेल प्रशासन इसकी कवायद में जुट गया है।

विज्ञापन


लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल को जेल में लाकर पिटाई और गुर्गों के नाम प्रापर्टी कराने का मामला सुर्खियों में आने के बाद शासन ने अतीक अहमद को बरेली जेल शिफ्ट कर दिया है। जेल की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यहां बंद 10 अन्य बदमाशों की भी जेल बदलने के लिए पत्राचार किया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शासन ने दो बदमाशों के जेल बदलने की सहमति दे दी है। इसमें माफिया केडी सिंह को फतेहगढ़ और मुलायम यादव को हाई सिक्योरिटी बरेली जेल भेजे जाने की तैयारी है। केडी सिंह जौनपुर का निवासी है, जबकि मुलायम यादव प्रतापगढ़ का। दोनों लंबे समय से जिला जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed