फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Advocates staged a sit-in protest in Sadar Tehsil

Deoria News: सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने दिया धरना

Tue, 02 Sep 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Advocates staged a sit-in protest in Sadar Tehsil
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्तओं ने सोमवार को भी तहसील परिसर में धरना दिया। अधिवक्ताओं ने तहसील न्यायालय को पुलिस प्रशासन के बल पर चलवाने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सदर तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र ने कहा कि दो साल से तहसीलदार देवरिया तहसील में मात्र आईजीआरएस के अलावा किसी भी कार्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। न ही दूरदराज से आए वादकारियों के हित में कोई कार्य किए हैं। तहसीलदार व नायब तहसीलदार के व्यावहारिक व न्यायिक दृष्टिकोण व न्यायिक कार्यों में रुचि नहीं लेने के चलते तहसील में असंतोष का माहौल बना हुआ है। तहसील के अधिवक्ता इनके क्रिया कलापों से काफी क्षुब्ध हैं। इस संबंध में तहसील बार एसोसिएशन डीएम व एडीएम वित्त एवं राजस्व देवरिया को कई पत्र दे चुका है। साथ ही, 30 अगस्त को डीएम को ज्ञापन भी दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed