फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Advocates hit the streets alleging harassment

Deoria News: उत्पीड़न का आरोप लगाकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Advocates hit the streets alleging harassment
 अ​​धिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर विवाद में अधिवक्ता प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव पर दर्ज केस तथा अधिवक्ता पूनम सिंह के गेट को जबरिया एक कद्दावर नेता की ओर से बंद कराने के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने पुलिस फोर्स तैनात कर रखा था। अधिवक्ताओं के आंदोलन की वजह से वादकारियों को वापस होना पड़ा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने दिवानी गेट पर कद्दावर नेता के विरोध में सभा कर सरकार को चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता शांत नहीं बैठेंगे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी और मंत्री अजय उपाध्याय के नेतृत्व में संघ भवन में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से कद्दावर के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए न्यायिक कार्य से तीसरे दिन भी विरत रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि कद्दावर नेता के दबाव पर दर्ज की गई प्राथमिकी तत्काल निरस्त की जाए तथा अधिवक्ता पूनम सिंह के गेट को तत्काल खुलवाया जाय।
इसके बाद अधिवक्ता दीवानी न्यायालय से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां डीएम के चैंबर के पास नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए शिव मंदिर चौराहे पर पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन से आवागमन बाधित रहा। दिवानी गेट पर मंच लगाकर अधिवक्ताओं ने अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र राव, सुशील मिश्रा, अशोक दीक्षित, विपिन चंद्र पाठक, ऋषिराज मिश्रा, अनिल सिंह, सत्यप्रकाश शुक्ला, प्रेम शंकर मिश्र, प्रबोध श्रीवास्तव, वैभवकांत मिश्रा, राधाकांत शुक्ला माैज्ूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed