{"_id":"64a4633b501ea52fe10409a7","slug":"advocates-demonstrated-in-barhaj-tehsil-handed-over-leaflet-to-sdm-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-570-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज तहसील में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज तहसील में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा पत्रक
विज्ञापन
पुलिसिया उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : खुर्शेद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में मंगलवार को बार संघ के अधिवक्ताओें ने भाटपार रानी के साथी के साथ किए जा रहे पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। जहां सभी ने डीएम अखंड प्रताप सिंह को संबोधित पत्रक एसडीएम योगेश कुमार को सौंपा।
बार संघ के अध्यक्ष खुर्शेद आलम के नेतृत्व में वकीलों ने बैठक किया। इसके उपरांत सभी नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगे। वकीलों ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाला। दिए पत्रक में कहा है कि भाटपार रानी बार संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्त भटनी के मूल निवासी हैं। उनके मकान को पट्टीदार हड़पने की फिराक में हैं। जबकि पुलिस भी उन्हींं के खिलाफ केस दर्ज कर विरोधियों की मदद करने में जुटी है। पुलिस की ओर से अधिवक्ता के खिलाफ फर्जी कार्रवाई को लेकर एक दिन कार्य से विरत रहते हुए टोकन हड़ताल किया। सभी ने एफआईआर वापस लेने की मांग किया है। मौके पर नागेंद्र मिश्र, त्रिपुरेश मिश्र, मुरारी कुमार भारती, उदयराज चौरसिया, चंद्रभान चौरसिया, नागेंद्र सिंह, चंद्रगुप्त यादव, चंद्रभूषण यादव, अंबिकेश सिंह, अमित आदि मौजूद रहे।