संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम पर अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया।
संगठन के अध्यक्ष उमेश मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परशुराम मिश्र व महासचिव ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि 20 जून को संघ के पदाधिकारी अधिवक्ता पुरेंद्र तिवारी को अपमानित करते हुए डीएम ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कार्यालय से बाहर कर दिया। इससे अधिवक्ता समाज मर्माहत है। संघ की ओर से इस संबंध में उन्हें ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन उन्होंने आज तक खेद नहीं जताया। जब तक वह खेद नहीं जताते, अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। इसमें एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानुज शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मिश्र, राजन शुक्ला, दिग्विजय धर दूबे, नरेंद्र सिंह, शैलेश शर्मा, तारकेश्वर सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, शिव कुमारी, हरीलाल यादव और चंद्रशेखर शुक्ला आदि शामिल रहे।