फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   advocated mother wife looted

Deoria News: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, चाकू दिखा अधिवक्ता की मां व पत्नी से लूटे जेवरात

Wed, 21 Feb 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
advocated mother wife looted
लार में दिनदहाड़े घर मे घुसे बदमाश-सीसी टीवी फुटेज खंगालती पुलिसफोटो- संवाद
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

लार नगर के गयागिर वार्ड की घटना, फुटेज निकालकर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
सामान बेचने के बहाने घर में घुसे और लूट लिए गहने
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार नगर के घारी वार्ड निवासी अधिवक्ता के घर मंगलवार सुबह 11:51 बजे सामान बेचने के बहाने दो अज्ञात बदमाश घर में दाखिल हो गए। वे चाकू के बल पर अधिवक्ता की मां व पत्नी से चेन, कान का टप्स व झाला लूट कर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।
अधिवक्ता ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। अधिवक्ता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

लार नगर के घारी वार्ड निवासी पं. प्रियेशनाथ त्रिपाठी अधिवक्ता हैं। मंगलवार को रोज की तरह दीवानी न्यायालय देवरिया गए थे। घर में मां शैल त्रिपाठी बरामदे में बैठी थीं। अंदर पत्नी वंदना त्रिपाठी काम कर रही थीं। इसी बीच एक बाइक पर सवार बैग टांगे दो अज्ञात बदमाश सामान बेचने का बहाना बनाकर दाखिल हो गए। बरामदे में बैठी शैल त्रिपाठी से सामान बेचने की बात कहकर बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैल त्रिपाठी के मुताबिक, एक ने चाकू गर्दन पर लगाकर पहने हुए गहने सोने के चेन, कान के टप्स लूट लिए। आवाज सुनकर अंदर से दौड़कर आईं अधिवक्ता की पत्नी का भी कान का झाला लूट लिया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। मामले में अधिवक्ता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालकर बदमाशों की तलाश में जुट गई। उधर, घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ दीपक शुक्ला ने जांच की। अधिवक्ता प्रियेशनाथ त्रिपाठी से घटना से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने लार पुलिस को जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
कोट
वीडियो फुटेज निकालकर पुलिस तलाश में जुटी हुई है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर

बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद
सलेमपुर। दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर में घुसकर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की हरकत बरामदे में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज निकालकर तलाश कर रही है। इसके अलावा लार नगर के मुख्य चौराहों पर भी लगे फुटेज को खंगाला गया। उसमें भी बाइक से भागते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, बाइक की नंबर प्लेट हेलमेट से ढंकी है। इसकी वजह से पुलिस ट्रेस नहीं कर पा रही है।

चाची प्रणाम कहकर निकल गए बदमाश
सलेमपुर। बेखौफ बाइक सवार बदमाश अधिवक्ता के घर में घुस गए। मां व पत्नी से सोने के जेवरात चाकू लगाकर लूट लिए। महिलाओं ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। यह सुनकर महिलाएं सहम गईं। इसके बाद लूटे गए सामान को बैग में रखा और चाची जी प्रणाम कहकर निकल लिए।

37 मिनट घर के बरामदे में बैठे रहे, फिर भी नहीं लगी भनक
सलेमपुर। पीठ पर बैग लटकाकर घर के अंदर दाखिल हुए अज्ञात बदमाश सामान बेचने के बहाने दाखिल हुए। शैल त्रिपाठी से अपने कंपनी का प्रचार करने की बात कहकर सीसी टीवी फुटेज के मुताबिक 37 मिनट तक रुके रहे। इस दौरान पानी पीने की इच्छा जताई। इस पर अधिवक्ता की मां ने पानी भी पिलाया। उन्हें इस दौरान जरा भी आभास नहीं हुआ कि वे बदमाश हैं। इसके बाद घटना को अंजाम देकर भाग निकले।


लार पुलिस के राडार पर फेरी वाले
सलेमपुर। दिनदहाड़े अधिवक्ता की मां पत्नी से हुई लूट की घटना के बाद से खुलासे के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं, पुलिस को आशंका है कि इलाके में भ्रमण कर नकली गहने की बिक्री करने वाले भी हो सकते हैं। पुलिस उन्हें अपने अनुसार ट्रेस कर रही है।

सपा नेता ने की जल्द घटना के खुलासे की मांग
सलेमपुर। अधिवक्ता के घर लूट की सूचना मिलने पर सपा नेता ओपी यादव पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से जल्द घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed