{"_id":"69ed0123bcd28d2aec0eab30","slug":"advocate-injured-in-truck-collision-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-180290-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता घायल
Sat, 25 Apr 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। एक अधिवक्ता की बाइक में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। अधिवक्ता घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें ई-रिक्शा से सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के चोरडीहा गांव निवासी रमेश चतुर्वेदी (65) तहसील में अधिवक्ता हैं। शनिवार को वह बाइक से तहसील आ रहे थे। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क किनारे गिर पड़े। इससे दाहिने बाह और सिर में चोट आ गई।