{"_id":"68d2f504b8f59c44b706d64a","slug":"adulteration-in-fruitsthreatening-not-only-health-but-also-fasting-deoria-news-c-208-1-deo1009-163888-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फलाहार में मिलावट...सेहत के साथ व्रत पर भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फलाहार में मिलावट...सेहत के साथ व्रत पर भी खतरा
Wed, 24 Sep 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नवरात्र शुरू होते ही मिलावटखोर फलाहार के उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट करने लगे हैं। ऐसे में उपासकों का व्रत खंडित हो रहा है। साथ ही, गंभीर बीमारियों के होने का भी खतरा है।
जिले में नवरात्र के समय अच्छा खास कारोबार होता है। व्रती लोग सूखा फल, कुट्टू का आटा, तिन्ना का चावल, फाफड़ समेत अनेक खाद्य पदार्थों का सेवन फलाहार के रूप में करते हैं। इन पदार्थों की भारी मांग के चलते मुनाफाखोर लोग मिलावट करने लगे हैं। मूंगफली, किशमिश, कुट्टू का आटा, फाफड़ सहित व्रत में खाने वाले सामान की बिक्री अधिक होने से मिलावट का खेल सबसे ज्यादा सिंघाड़े और कुट्टू के आटे व तिन्नी के चावल में किया जा रहा है।
इसके चलते विभाग ने खुले सामान की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं मिलावटखोर पुराना माल खपाकर मोटा मुनाफा कमाने की जुगत में लगे हुए हैं। इसके अलावा साबूदाना में भी शिकायतें आ रहीं हैं।
विज्ञापन
हालांकि, अब तक जिले में इसके मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी सामानो की जांच तेज कर दी है। इससे धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक विभिन्न दुकानों से फलाहारी सामानों के 22 नमूने लिए जा चुके हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।