फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ADO panchayat both sides mobilized in the abuse case

एडीओ पंचायत से दुर्व्यवहार मामले में दोनों पक्ष आंदोलित

Thu, 14 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 14 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
एडीओ पंचायत भटनी से दुर्व्यवहार के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मचारियों ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने दूसरे दिन विकास भवन का ताला बंदकर धरना दिया। चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी नहीं होने पर 19 जनवरी को कचहरी चौराहा पर गिरफ्तारी देंगे।

उधर इसी मामले में प्रशासन के खिलाफ एकजुट महिला एकता शक्ति का धरना 11 वें दिन जारी रहा। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि केस वापस नहीं लेने पर महिलाएं आत्मदाह को मजबूर होंगी।

राज्य कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने विकास भवन के कार्यालयों में दूसरे दिन भी तालाबंदी की। कर्मचारियों ने कहा कि भटनी के एडीओ पंचायत के साथ असामाजिक तत्वों ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद भटनी ब्लॉक बंद है। जिले के सभी ब्लॉकों के कर्मचारी आंदोलनरत हैं।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामायण राय ने घोषणा किया कि 18 जनवरी तक असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी न होने पर 19 जनवरी को उनके नेतृत्व में कर्मचारी गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और मंत्री निर्भयनारायण सिंह ने इसकी जानकारी डीएम, एसपी को पत्र भेजकर दी है।

देवरिया सदर ब्लॉक के कर्मचारियों ने ब्लॉक में तालाबंद कर धरना दिया। इस मौके पर लक्ष्मीशंकर, नरेंद्र देव, गिरीश कुमार दुबे, अंजनी कुमार सिंह, राम अधार उपाध्याय, दिनेश मौर्य, अजय मिश्र, संजय मिश्र आदि शामिल रहे।


उप्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वृद्घिचंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी संगठनों के गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया गया।

वहीं महिला एकता शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नु तिवारी के नेतृत्व में 12 वें दिन भी कलेक्ट्रेट मेें धरना जारी रहा।

मन्नु तिवारी ने कहा कि एडीओ पंचायत से दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी बनाए गए लोगों की तरफदारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक केस वापस नहीं लिया गया तो कमिश्नर कार्यालय पर आमरण अनशन करेंगी। साथ ही महिलाएं आत्मदाह करने को मजबूर होंगी।

इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। साथ ही इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगी। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन भेजकर केस वापस लेने की मांग की है।

इस मौके पर पूनम, तेजा देवी, विद्यावती, हीरामती, कमलावती, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed