{"_id":"61d5e2978f87d054f26a9bc8","slug":"admfr-visited-paddy-procurement-centre-directed-to-fir-deoria-news-gkp422622430","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम (वि.रा.) ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दो केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम (वि.रा.) ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दो केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम (वि.रा.) ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दो केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश
देवरिया। एडीएम (वि.रा.) के निरीक्षण में गंभीर खामियां मिलने पर पीसीएफ के दो धान क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
एडीएम ने बताया कि पीसीएफ से संचालित जनता केंद्रीय उपभोक्ता भंडार परसिया मल्ल की जांच में पता चला कि क्रय केंद्र पर तौल न करके किसानों को सीधे राइस मिल भेजा जा रहा है। नियमत: क्रय केंद्र पर धान की तौल कराकर क्रय केंद्र प्रभारी को चालान के साथ धान राइस मिल भेजना चाहिए है। धान क्रय केंद्र प्रभारी उग्रसेन प्रसाद मल्ल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। एडीएम (वि/रा) ने बताया कि साधन सहकारी समिति लिमिटेड पहाड़पुर के निरीक्षण में पाया गया कि किसानों से धान की खरीद नहीं की जा रही है। बोरो पर स्टैंसिल लगा नहीं मिला। एक भी गांठ सीएमआर नहीं भेजा गया, जिससे किसानों के भुगतान में विलंब हो रहा है। उसी क्रम में साधन सहकारी समिति लिमिटेड, पहाड़पुर के केंद्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए गए। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि धान क्रय केंद्रों को खरीद तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। औचक निरीक्षण के माध्यम से खरीद की सतत निगरानी और लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।