फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   adg crime inspected 2 police stations

एडीजी क्राइम ने दो थानों का किया निरीक्षण

Sat, 18 Jul 2020 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
adg crime inspected 2 police stations
नोडल पुलिस अधिकारी डॉ0 के0 एस0 प्रताप कुमार, एडीजी क्राइम ने देवरिया का भ्रमण किया। - फोटो : DEORIA
एडीजी क्राइम ने दो थानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शहर का भ्रमण कर लॉकडाउन की व्यवस्था देखी, जगह-जगह ड्यूटी चेक किया
शुक्रवार की रात ही जिले में आ गए थे एडीजी क्राइम डॉ. केएस प्रताप कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के नोडल अधिकारी एडीजी क्राइम डॉ. केएस प्रताप कुमार ने शनिवार को दो थानों का निरीक्षण किया। टाउनहाल में बने कंटेनमेंट जोन में जाकर व्यवस्था देखी। इसके साथ ही शहर में घूमकर जगह-जगह ड्यूटी भी चेक की। एसपी कार्यालय में 11 बिंदुओं पर समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

एडीजी क्राइम और जिले के नोडल अधिकारी डॉ. केएस प्रताप कुमार शुक्रवार की रात ही देवरिया आ गए। यहां उनको दो दिन लॉकडाउन की व्यवस्था देखनी है। एसपी कार्यालय में बैठकर उन्होंने 11 बिंदुओं की समीक्षा की। इसमें टॉप टेन बदमाश, गैंगेस्टर, गुंडा, महिला अपराध, मानक के अनुरूप तैनाती आदि प्रमुख रहे। उन्होंने एसपी कार्यालय के सभी प्रकोष्ठों और शाखाओं का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वह सड़क पर निकले। उन्होंने लॉकडाउन के स्थिति देेखी। सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद थे। केवल मेडिकल स्टोर्स की दुकानें खुली थीं। इसके साथ ही सड़कों पर मालवाहक चलते रहे। कोरोना पॉजिटिव हुए नगर पालिका परिषद के ईओ के आवास, टाउनहाल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां पहुंचकर उन्होंने व्यवस्था देखी। इसके बाद वह सदर कोतवाली थाने पहुंचे। यहां उन्होंने टॉप टेन बदमाशों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह भलुअनी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। भलुअनी प्रतिनिधि के अनुसार एडीजी के आने की सूचना होने से पुलिसकर्मी थाने को चाक-चौबंद कर लिए थे। अपराह्न एडीजी भलुअनी थाने पर पहुंचकर निरीक्षण किए। थाना परिसर में साफ-सफाई, गॉर्ड ऑफ ऑनर स्थली सहित मुख्य जगहों पर चूने से बॉर्डर बनाया गया था। आने-जाने वालों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। सभी कर्मी अपने कार्यों में मशगूल थे। एडीजीपी करीब तीन बजे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के साथ भलुअनी थाने पहुंचे। सलामी लेने के बाद उन्होंने मालखाना, परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ दिनेश सिंह यादव, पीआरओ नवीन चौधरी, टीएसआई रामवृृक्ष यादव, एसओ राजेश कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed