{"_id":"61e5a7a26874a079c01d3ef8","slug":"ad-inspected-covid-preparations-deoria-news-gkp424018485","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद ऑक्सीजन प्लांट चालू कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद ऑक्सीजन प्लांट चालू कराने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद ऑक्सीजन प्लांट चालू कराने के निर्देश
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने कोविड के इलाज की तैयारियों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर मंडल डॉ. रमेश गोयल ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड इलाज के लिए बने वार्डों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर मंडल दोपहर में सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय तथा एसीएमओ आदि के साथ बैठक की। इसमें कोविड टीकाकरण, सैंपलिंग व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर चर्चा की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कोविड वार्डों का निरीक्षण मरीजों के इलाज की व्यवस्था को देखा। साथ ही परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट को चालू कराकर देखा। दो प्लांट क्रियाशील मिले। जबकि 85 लीटर प्रति मिनट क्षमता का प्लांट क्रियाशील नहीं मिला, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ, एसीएमओ डॉ. संजय चंद, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. विपिन रंजन मौजूद रहे। इसी क्रम में उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. राजेश बरनवाल व जिला क्षय रोग अधिकारी एवं कोविड-19 आरटीपीसीआर सैंपलिंग प्रभारी डॉ. आरपी यादव के साथ बीएसएल-टू लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब के रख-रखाव तथा जांच प्रक्रिया को देखा। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि सैंपल कैरियर बॉक्स पुराने हो गए हैं। इसमें अधिकतर बॉक्स टूट गए हैं, जिनकी मरम्मत व बदलने की जरूरत है।