{"_id":"63fcfa2b56cee3df5d0fdf44","slug":"action-on-invalid-hospitals-deoria-news-c-7-1-68864-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवैध अस्पतालों पर छापेमारी से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवैध अस्पतालों पर छापेमारी से हड़कंप
Tue, 28 Feb 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल बंद कर फरार हुए संचालक, एक सील
पुलिस और तहसील प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बिना रजिस्ट्रेशन नगर में चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सोमवार को कार्रवाई की। अस्पतालों पर छापेमारी शुरू होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान नगर के अधिकांश अस्पताल संचालक अस्पताल में ताला लगाकर हट गए। टीम ने पश्चिमी बाईपास पर एक अस्पताल को सील कर दिया। वहां भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया गया।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव के नेतृत्व में स्वाथ्य विभाग की टीम पुलिस बल और नायब तहसीलदार करन कुमार सिंह के साथ पश्चिमी बाईपास स्थित आशुतोष हाॅस्पिटल पहुंची। वहां अस्पताल संचालक मौजूद नहीं थे। अस्पताल में चार मरीजों को भर्ती कर इलाज चल रहा था।
छापेमारी टीम ने अस्पताल के कर्मचारियों से रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे तो पता चला कि कागजात का नवीनीकरण नहीं हुआ है। पुलिस ने तहसीलदार मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल संचालक को तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के कागजात दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन
इसके बाद छापेमारी टीम सेमरौना गांव स्थित एक अस्पताल पर पहुंची। वहां अस्पताल के गेट पर ताला लगा था। संचालक अस्पताल में ताला लगाकर हट गए। नगर में छापेमारी टीम के अस्पतालों पर पहुंचकर लाइसेंस की जांच करने की सूचना पर अधिकांश अस्पतालों के शटर गिरा दिए गए।
छापेमारी से अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल चलाने वालों में हलचल मच गई। अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि डीएम के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पतालों की जांच हो रही है।
संचालकों को सीएमओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।