{"_id":"5f2ee4d18ebc3e3ca1586e5f","slug":"action-on-encroachment-in-rudrapur-deoria-news-gkp361112592","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी बाईपास से जमुनी चौराहे तक का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी बाईपास से जमुनी चौराहे तक का रास्ता साफ
विज्ञापन
नगर में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम संजीव उपाध्याय
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी बाईपास से जमुनी चौराहे तक का रास्ता साफ
जेसीबी से गिराई गई दीवार, सड़क पर बिल्डिंग मैटीरियल गिराने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। नगर में दो दिन से चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान से सड़क पर अवैध कब्जा जमाने वालों में हड़कंप मचा है। शनिवार को एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय की देखरेख में पश्चिमी बाईपास से जमुनी चौराहा और चौहट्टावार्ड में अतिक्रमण हटाया गया। यहां सड़क और नाली पर बने छज्जे को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
आदर्श चौराहे से नरायनपुर जाने वाले मार्ग पर करीब एक दर्जन लोग नाली पर स्थायी निर्माण कर एप्रोच बनाए थे, जिसे एसडीएम ने तोड़वा दिया। रामजी सहाय पीजी कॉलेज को जाने वाली सड़क के किनारे टाउन एरिया की जमीन में बनी दीवार तोड़ दी गई। एसडीएम अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ाई से पेश आए। व्यापार मंडल के लोगों ने एसडीएम से स्वयं अतिक्रमण हटा लेने को समय देने की मांग की। लेकिन उन्होंने समय देने से इन्कार कर दिया। बाजार में अतिक्रमण हटने से हड़कंप मच गया। नाली और सड़क की पटरी पर टीन शेड डालकर कब्जा जमाए लोग अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाने लगे। दो दिन से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को चार घंटे तक चला। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान जारी रहेगा। जिस मार्ग पर अतिक्रमण हटा दिया गया है। उसका नगर पंचायत के कर्मचारी निगरानी करते रहेंगे। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने सड़क के किनारे बिल्डिंग मैटीरियल गिराकर गिट्टी, बालू बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाकर केस दर्ज कराने के निर्देश ईओ को दिए। सड़क पर गिरे बालू और गिट्टी को टाउन एरिया की जीसीबी से दुकान में अंदर डालकर सड़क की पटरी खाली कराई गई। इस दौरान सीओ अंबिका प्रसाद, ईओ उपेंद्र नाथ सिंह, कोतवाल अरुण कुमार मौर्य, विनोद शुक्ल, अनूप तिवारी, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।