फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   action on 6 teachers

कोविड-19 सेंटर पर ड्यूटी नहीं करने पर छह शिक्षकों को नोटिस

Sat, 23 May 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
action on 6 teachers
कोविड-19 सेंटर पर ड्यूटी नहीं करने पर छह शिक्षकों को नोटिस
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों में सहयोग नहीं करने पर परिषदीय स्कूलों के छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर इन पर कार्रवाई हो सकती है।

बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि प्रवासी मजदूरों की सहायता व सहयोग एवं पंजीकरण के लिए डीएम के निर्देश पर परिषदीय के शिक्षकों की ड्यूटी खरोह और रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है। अब भी कई शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। इस पर गौरीबाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उभांव के रविभूषण गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय करजही के प्रधानाध्यापक रब्बुल, जूनियर विद्यालय खैराबनुआ के सहायक अध्यापक अभिषेक पांडेय, जूनियर विद्यालय गोपालपुर के राकेश कुमार तिवारी, प्राथमिक विद्यालय रसौली के सुधीर राय, प्राथमिक विद्यालय डमर भिस्वां के सहायक अध्यापक विनोद कुमार पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिक्षकों ने अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। अपनी अनुपस्थिति के संबंध में तार्किक व संतोषप्रद स्पष्टीकरण इन्होंने नहीं उपलब्ध कराया तो इनके खिलाफ आपदा काल में वर्णित अधिनियमों के अंतर्गत अनुशासनहीनता व विभागीय आदेशों की अवहेलना किए जाने व आईपीसी की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी व कठोरतम विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed