{"_id":"66006b1ce94d3d0d880781fe","slug":"action-on-10-in-pelting-deoria-news-c-208-1-deo1004-122101-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर पर पथराव के मामले में 10 को किया पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर पर पथराव के मामले में 10 को किया पाबंद
Sun, 24 Mar 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव में एक परिवार के मकान पर होली के दिन पत्थर फेंकने के मामले में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को गांव के दस लोगों को शांति भंग में पाबंद किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को मौके की जांच में गए सीओ दीपक शुक्ला के निर्देश पर की गई है। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व थाना परिसर लार में पीस कमेटी की बैठक हुई थी। उसमें बरडीहा दलपत के एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी कि होली के दिन मेरे मकान पर ईंट पत्थर चलाया जाता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की। सीओ ने मौके से पुलिस को हिदायत दी कि किसी भी हालत में यह काम नहीं होना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक लार कपिलदेव चौधरी ने गांव के दस लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
कोट
पीड़ित परिवार के घर की सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई जाएगी। ईंट पत्थर चलाने वालों के बारे में जानकारी एकत्रित कर ली गई है। 10 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया गया है। इसके बाद भी ईंट पत्थर चला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक कुमार शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
विज्ञापन
कोट
पीड़ित परिवार के घर की सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई जाएगी। ईंट पत्थर चलाने वालों के बारे में जानकारी एकत्रित कर ली गई है। 10 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया गया है। इसके बाद भी ईंट पत्थर चला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-दीपक कुमार शुक्ला, सीओ, सलेमपुर