फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of pressuring a girl for marriage by editing her photo with AI

Deoria News: युवती का फोटो एआई से एडिट कर शादी का दबाव बनाने का आरोप

Fri, 11 Sep 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of pressuring a girl for marriage by editing her photo with AI
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा में आए एक युवक पर युवती से नजदीकी बढ़ाने और उसकी तस्वीर को एआई की मदद से एडिट कर शादी का दबाव बनाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर ली है। युवती का आरोप है कि पूजा के दौरान खींची गई उसकी तस्वीर को युवक ने एआई की मदद से अपने साथ जोड़कर उसमें सिंदूर आदि लगा दिया। इसके बाद कथित तस्वीर को दिखाकर उससे शादी करने और मिलने-जुलने का दबाव बनाने लगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

युवती ने तहरीर में कहा है कि कुछ महीने पहले उसके पटीदार के घर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ था। कथा के दौरान वह गृहकार्य में सहयोग कर रही थी। कथा में बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कपरवार गांव निवासी शिवमंगलसे उसकी बातचीत हुई। आरोप है कि युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक, बाद में युवक ने बनारस और विंध्याचल स्थित भगवती मंदिर में उसकी पूजा भी कराई। पूजा के दौरान गले में माला पहने उसकी तस्वीर खींची ली। आरोप है कि इसी तस्वीर को युवक ने एआई की मदद से अपने साथ जोड़कर उसमें सिंदूर आदि लगा हुआ फोटो तैयार कर लिया। इसके बाद उसी तस्वीर को दिखाकर शादी करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का कहना है कि उसकी शादी पहले से गोपालगंज जिले के एक गांव में तय हो चुकी है। आरोप है कि युवक की इस करतूत के कारण उसकी तय शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed