{"_id":"62a393729cec1665be672547","slug":"accused-of-happy-firing-arrested-deoria-news-gkp4399081193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक में फायरिंग का वीडियो वायरल, दुल्हन का चचेरा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक में फायरिंग का वीडियो वायरल, दुल्हन का चचेरा भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक में फायरिंग का वीडियो वायरल, दुल्हन का चचेरा भाई गिरफ्तार
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव में डीजे पर डांस के दौरान लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की लड़की की शादी स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया करकटही निवासी युवक के साथ तय है। सात जून को तिलक आया था। तिलक में डीजे पर डांस के दौरान लड़की के चचेरे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। तत्काल तो मामला शांत हो गया। मगर तिलक के दूसरे दिन फायरिंग का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा तक पहुंच गया। आनन फानन स्थानीय पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसआई शशिनाथ गोस्वामी की तहरीर पर आरोपी युवक दुर्गेश यादव निवासी बरइठा थाना बरियारपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर जांच की गई तो मामला सही पाया गया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।