फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accidental death

Deoria News: शहीद एक्सप्रेस में मिला यात्री का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान

Thu, 22 Jun 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
accidental death

विज्ञापन
सहारनपुर। अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस के कोच एस-9 में यात्रा कर रहे 32 वर्षीय युवक का शव मिला। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे चिकित्सक पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की पहचान आधार कार्ड से हुई। उसकी जेब से जो टिकट मिला है वह धांदरी कला से लखनऊ तक का है।
मंगलवार की रात अमृतसर से जयनगर शहीद एक्सप्रेस जा रही थी। अंबाला से ट्रेन निकलने के बाद कोच नंबर एस-9 में सीट पर यात्री बैठा था। जिसे अन्य यात्रियों ने हिलाया तो वह गिर गया। घटना की सूचना ट्रेन में सवार यात्रियों ने कंट्रोल को दी। इसके बाद कंट्रोल ने सहारनपुर के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। शहीद एक्सप्रेस रात साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची।
विज्ञापन

जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई, साथ ही रेलवे के चिकित्सक डॉ. ललित कुमार भी रेलवे पर पहुंचे। परीक्षण के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने जब युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड मिला, जो पंकज पुत्र अनिरुद्ध निवासी पाथर हाट जिला देवरिया निकला। युवक के पास से धांदरी कला से लखनऊ का टिकट भी मिला है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस में यात्री का शव मिला था। प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्ट अटैक से होना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed