फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accidental death

Deoria News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौत

Thu, 22 Jun 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
accidental death
सड़क हादसे में मृतक मुन्ना रावत की फाइल फोटो
रुद्रपुर। मिट्टी लदी ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम रुद्रपुर बोहाबार मार्ग पर हुआ। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। महिला पीजी कॉलेज के पहले मोड़ पर युवक मिट्टी लदी ट्राली के नीचे आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को चालक तेज रफ्तार से चला रहा था। मृतक तीन माह पहले ही विदेश से कमा कर लौटा था।
विज्ञापन

नकईल गांव के रहने वाले रामचंद्र प्रजापति विदेश में रहते है। उनका एकलौता बेटा मुन्ना रावत 34 वर्ष भी पिता के साथ विदेश में रहता था। तीन माह पहले वह गांव लौटा था। बुधवार की दोपहर वह बाइक से गोरखपुर जिले के ब्रम्हपुर गांव के समीप किसी काम से जा रहे थे। रुद्रपुर के आदर्श चौराहे से आगे महिला पीजी कॉलेज के बीच मोड़ पर वह मिट्टी लदी ट्राली की चपेट में आ गया। यहां मझने नदी के किनारे मिट्टी का खनन कर ढुलाई का काम चल रहा है। राहगिरों के अनुसार ट्रैक्टर चालक की रफ्तार तेज थी। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। युवक के मरने की खबर गांव पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रंभा देवी बेजार होकर रोने लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed