{"_id":"5ebec39d8ebc3ea821497992","slug":"accident-women-died-salempur-news-gkp351344612","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे से बाइक गिरी, ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे से बाइक गिरी, ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। कस्बा की एक महिला की इशारू गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर निवासी तौफीक अहमद की पत्नी आशिया खातून गांव के एक युवक के साथ शुक्रवार को बाइक से दवा लेने लार बाजार जा रहीं थी। भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर इशारू गांव के सामने शिव मंदिर के पास पहुंचे थे कि जर्जर सड़क पर गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। उसी बीच सामने से राजस्थान से मजदूरों को लेकर आ रहे ट्रक की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर भागलपुर चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति हमराहियों के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। हादसे से करीब दो किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। शव जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने जाम हटवाया और आवागमन बहाल कराया। हादसे के बाद ट्रक पास में स्थित पुलिया से टकरा कर रुक गया। ट्रक राजस्थान से बलिया, बक्सर मजदूरों को लेकर छोड़ने जा रहा था। हादसे के बाद मजदूर पैदल ही अपने घर को निकल लिए। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस बाबत इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।