{"_id":"66b505ea2830b3806e0a7022","slug":"abvp-burnt-effigy-of-social-welfare-minister-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-132372-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एबीवीपी ने समाज कल्याण मंत्री का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एबीवीपी ने समाज कल्याण मंत्री का फूंका पुतला
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर समाज कल्याण मंत्री का पुतला फूंक
- समाज कल्याण अधिकारी को बर्खास्त करने एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना के छात्रावास में भोजन के बाद विद्यार्थियों के बीमार होने तथा एक छात्र शिवम यादव की मृत्यु होने की घटना पर एबीवीपी ने आक्रोश जताया है। बृहस्पतिवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का पुतला फूंका। परिषद ने जिले के समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर को बर्खास्त करने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई और मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन को साैंपा।
प्रदर्शन के चलते देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला संयोजक अमित मणि के नेतृत्व में परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर सभा की। विभाग संगठन मंत्री सौरभ श्रीनेत ने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो स्थानीय प्रशासनिक अक्षमता को तो दिखाती ही है, साथ ही शासन की अति महत्वपूर्ण योजना के साथ जनपद के नाम को भी धूमिल करने का कुकृत्य किया गया।
विभाग संयोजक सौम्य वत्सल ने कहा कि परिषद की तरफ से मुख्यमंत्री से जिला समाज कल्याण अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर बर्खास्त कर गिरफ्तार करने, प्रधानाचार्य सूर्यकांत राय एवं विद्यालय में जो संस्था भोजन निर्माण करती है, उसके मालिक राजेश गुप्ता के ऊपर कार्रवाई की जाए। मृतक छात्र शिवम यादव के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में राजकुमार यादव, सौरभ श्रीनेत, गौरव राय, अंकित मिश्रा, श्याम मणि, आयुष मौर्य, सविनय पांडेय, अतुल शर्मा आदि शामिल रहे।