{"_id":"655a6ea62e3fdf1f4103bb1a","slug":"absconded-with-the-money-of-a-person-sleeping-in-a-hut-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-13238-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झोपड़ी में सो रहे व्यक्ति का रुपये लेकर उचक्का फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झोपड़ी में सो रहे व्यक्ति का रुपये लेकर उचक्का फरार
Mon, 20 Nov 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में झोपड़ी में सो रहे एक व्यक्ति का पांच हजार रुपये लेकर भाग रहे एक उचक्के को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने दौड़ाया, लेकिन वह भाग निकला। हरखौली गांव के रामप्रवेश गोंड शनिवार रात में अपनी झोपड़ी में सोए थे।
वह अपना कुर्ता निकाल कर चारपाई पर रखे थे, जिसमें पांच हजार रुपये भी था। उसी समय कोई आया और उनका कपड़ा लेकर चल दिया। उन्हें कुछ सुगबुगाहट महसूस हुई तो तत्काल उठकर देखे तो उनका कुर्ता नहीं था और एक आदमी तेजी से जा रहा था। वह शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर गांव के कुछ युवक दौड़ पड़े, लेकिन उचक्का भागने में सफल हो गया। सुबह गांव के बाहर एक खेत में कुर्ता मिला, जिसके पाकेट में रखा पैसा गायब था। संवाद