{"_id":"66203bd5e7444d78ef0fe098","slug":"aayush-selected-in-upsc-deoria-news-c-208-1-deo1004-123587-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घांटी के आयुष श्रीवास्तव का यूपीएससी में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घांटी के आयुष श्रीवास्तव का यूपीएससी में हुआ चयन
Thu, 18 Apr 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
आयुष श्रीवास्तव
फोटो समाचार.....
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में आयुष को मिली 327वीं रैंक
देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी खास गांव निवासी आयुष श्रीवास्तव ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। घांटी खास गांव निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव जो नोएडा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली में निदेशक के पद कार्यरत हैं। उनके पुत्र आयुष श्रीवास्तव का चयन यूपीएससी सिविल सर्विस में हुआ है। आयुष ने प्राथमिक शिक्षा नोएडा से ग्रहण करने के बाद बीटेक बीएचयू वाराणसी से 2022 में पास किया। साथ ही परीक्षा की तैयारी में लगे रहे। इनका चयन हरियाणा पीसीएस-2022 में हुआ था। इनके चयन से इनके दादा तारकेश्वर लाल श्रीवास्तव पूर्व प्रधानाध्यापक ने खुशी व्यक्त की। साथ ही गांव के योगेंद्र नाथ दूबे, डॉ. रामपरीक्षण कुशवाहा, वीरेंद्र तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, मनोज राय, बालेंदु दूबे आदि ने प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद