फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Aakanksha Samiti rewarded the winners of the painting competition

Deoria News: आकांक्षा समिति ने चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Sat, 14 Feb 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 14 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Aakanksha Samiti rewarded the winners of the painting competition
देवरिया। टाउन हाॅल स्थित इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आकांक्षा समिति की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एसडीएम सदर श्रुति शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी को आयोजित हुई थी। इसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन



इसमें शिशु मंदिर मांटेसरी स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा गरिमा चौहान, चाैथी कक्षा के छात्र कृष्णा कुमार व कक्षा तीन के छात्र दीपक कुमार को पुरस्कृत किया। इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की सलोनी कन्नौजिया, तेजस्वी सहगल, रेनू जायसवाल, वंदना वाजपेयी एवं रितिका गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। स्वामी विवेकानंद कंपोजिट विद्यालय से जोया भारती, अर्चना एवं अर्चना कुमारी सम्मानित हुईं। मुख्य अतिथि श्रुति शर्मा ने कहा कि अनुशासन और कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा समिति की सचिव भारती शुक्ला ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मोनिका अरोरा, डॉ. शशिप्रभा गुप्ता, सुशीला विश्वकर्मा, प्रियंका सिंह, ऋचा सिंह, माया त्रिपाठी, अर्शिया रहमान, दिशा छापड़िया, सुधा तिवारी, ऊषा मणि त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी, रेनू त्रिपाठी, प्रियंका जोशी, शीला श्रीवास्तव, कृति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed